Chhattisgarh : भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, 10 नगर निगमों में नियुक्त किए ऑब्जर्वर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

Chhattisgarh में 10 नगर निगमों में सभापति चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसके लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, जो अलग-अलग नगर निगमों में सभापति के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़े :- FBI के 9वें डायरेक्टर बने भारतवंशी काश पटेल, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
जारी सूची के मुताबिक बिलासपुर के लिए सांसद संतोष पांडेय, कोरबा के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा, रायगढ़ के लिए ललित चंद्राकर, अंबिकापुर के लिए शिवरतन शर्मा, चिरमिरी के लिए गोमती साय, रायपुर के लिए धरमलाल कौशिक, धमतरी के लिए मोतीलाल साहू, दुर्ग के लिए संजय श्रीवास्तव, राजनांदगांव के लिए रूप कुमारी चौधरी और जगदलपुर के लिए नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
यह भी पढ़े :- चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानिए हेड-टू-हेड में कौन आगे ?
देखें सूची




