Google Analytics —— Meta Pixel

पूर्व CM आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, 2500 रुपए देने को लेकर किया सवाल, मोदी की गारंटी को बताया जुमला

Atishi Letter to CM Rekha: दिल्ली की पूर्व CM और कालकाजी विधानसभा से विधायक आतिशी ने नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। साथ ही दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने की योजना के संबंध में 23 फरवरी को AAP विधायक दल से मिलने का समय मांगा है। पूर्व CM ने पत्र में लिखा- भारतीय जनता पार्टी के सर्वोच्च नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान 31 जनवरी 2025 को द्वारका में आयोजित एक रैली में दिल्ली की माताओं-बहनों से यह वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में उनके लिए 2500 प्रतिमाह की योजना पास की जाएगी। उन्होंने कहा था कि यह मोदी की गारंटी है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : भाजपा ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, 10 नगर निगमों में नियुक्त किए ऑब्जर्वर, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी…

पूर्व CM आतिशी ने कहा कि 20 फरवरी को नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन महिलाओं के लिए 2500 की योजना पास नहीं हुई। दिल्ली की माताओं-बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया था और अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसी विषय को लेकर आम आदमी पार्टी का विधायक दल कल 23 फरवरी 2025 को आपसे मिलकर चर्चा करना चाहता है। मैं आपसे दिल्ली की लाखों महिलाओं की ओर से विनम्र निवेदन करती हूं कि आप अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर हमें मिलने का अवसर दें, ताकि हम इस योजना पर ठोस कार्रवाई के लिए अपनी बात आपके समक्ष रख सकें। (Atishi Letter to CM Rekha)

अतिशी ने साधा निशाना

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा था कि 20 फरवरी को भाजपा की दिल्ली सरकार ने शपथ ली और शाम 7 बजे पहली कैबिनेट बैठक हुई। अगर मोदी की गारंटी गारंटी होती तो पहली कैबिनेट की बैठक में 2,500 देने की योजना पारित होती। उन्होंने ये साबित कर दिया कि मोदी की गारंटी, गारंटी नहीं होती, मोदी की गारंटी जुमला होती है। इस पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आतिशी को इतना अधीर नहीं होना चाहिए। नई सरकार ने शपथ ली है और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि जो वादे किए हैं वो पूरा करेंगे। पहले ही कैबिनेट में आयुष्मान लागू करने का निर्णय हुआ है। अतिशी को चिंता करने की जरूरत नहीं है ये भाजपा की सरकार है, जो कहती है वो करती है। (Atishi Letter to CM Rekha)

भाजपा नेता दुष्यंत कुमार ने किया पलटवार

भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आतिशी को दिल्ली की महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचने की चिंता नहीं है, क्योंकि वास्तव में उन्हें चिंता होती तो पंजाब में 3 साल इंतजार नहीं करना पड़ता। उनके शासन में कई भ्रष्टाचार किए गए हैं। वहीं कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली में दोनों यानी AAP और भाजपा बेनकाब होंगे। अल्का लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 100 दिन जरूर देगी। 100 दिन बाद रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का आकलन किया जाएगा और अगर वहां भाजपा फेल हुई तो फिर कांग्रेस उन्हें घेरने का काम करेगी। हमें देखना है कि क्या इन 5 सालों में यमुना साफ होगी? (Atishi Letter to CM Rekha)

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कसा तंज

AAP नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हमने कहा था कि ‘बिजली हाफ, पानी माफ’ और जैसे ही AAP की सरकार बनी तो हमने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। भाजपा की पहली कैबिनेट मीटिंग में महिलाओं पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। यह बेहद दुखद है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब भाजपा का एजेंडा चलेगा। आप भाजपा के एजेंडे पर नहीं दिल्ली से किए गए वादों पर काम करें। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक से ही महिलाओं के खातों में 2500 रुपए जमा किए जाएंगे। सरकार बयानबाजी करके काम नहीं कर सकती। यमुना नदी को सिर्फ उसके किनारे जाकर साफ नहीं किया जा सकता। (Atishi Letter to CM Rekha)

भाजपा सांसद अरुण गोविल का तंज

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नई सरकार, नई उमंग, नया उत्साह, जोश और दिल्ली के लोगों के उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर चीजें आगे बढ़ रही हैं और उसी लिए मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक हुई है और आगे की कार्रवाई कैसी चलेगी इस पर बातचीत हुई है। उन्होंने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि यह समय से पहले तीर चलाना है। उन्हें पता है कि सभी काम होने वाले हैं। दिल्ली की जनता ने बहुत शिद्दत से भाजपा को चुना है। यह सरकार दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के साथ काम करेगी और दिल्ली में विकास कार्य शुरू होंगे। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि विपक्ष ने बीजेपी के कोई भी काम की आज तक तारीफ नहीं की है। इसका मतलब ये है कि उन्हें हमारे काम में हमेशा नकारात्मकता फैलाना है। (Atishi Letter to CM Rekha)

Back to top button
error: Content is protected !!