छत्तीसगढ़ बीजेपी को मिला नया प्रदेश प्रभारी, स्मृति ईरानी को जिम्मा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नई नियुक्तियां
Chhattisgarh BJP State In Charge: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। नई सूची में छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी, डी. पुरंदेश्वरी के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी महिला प्रदेश प्रभारी होंगी। छत्तीसगढ़ का प्रभार संभाल चुकी डी. पुरंदेश्वरी को अब ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। नई नियुक्तियों का ऐलान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से किया गया है।
यह भी पढ़ें:- Asian Games 2026- मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मेडल
भाजपा ने बुधवार को 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों यानी कुल 36 इकाइयों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई व्यवस्था घोषित की। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को एक से ज्यादा राज्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब तथा सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है और वे गोवा के सह-प्रभारी भी रहेंगे। भाजपा ने राजस्थान का प्रभारी संजय भाटिया को बनाया है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। संजय भाटिया को अगस्त में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। (Chhattisgarh BJP State In Charge)
देखें पूरी लिस्ट

वहीं मध्य प्रदेश का नया प्रभारी बिप्लब कुमार देव को बनाया गया है। वे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वर्तमान में त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा सांसद हैं। मध्य प्रदेश में उनके साथ रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश का प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह के पास था। भाजपा ने बिहार में अब तक सह-प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया है। हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश के बस्ती से आते हैं और बस्ती लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं लंबे समय से बिहार के प्रभारी रहे विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। यूपी में उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें जगदीश पटेल, मेघा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारियों में इस बार बदलाव नहीं किया गया है। विनोद तावड़े यूपी, सतीश पूनिया पंजाब और तरुण चुघ गुजरात के प्रभारी बने रहेंगे।
महाराष्ट्र में तीन सह-प्रभारी
इन तीनों राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति पहले ही 18 अगस्त को कर दी गई थी। उस समय भाजपा ने कहा था कि बाकी राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्तियां बाद में की जाएंगी। अब जारी नई सूची में इन राज्यों को भी शामिल कर दिया गया है। महाराष्ट्र की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली में विनय सहस्रबुद्धे प्रभारी होंगे, जबकि जम्मयांग त्सेरिंग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह-प्रभारी बनाया गया है। असम में मंगल पांडे के साथ फांस्रोन कोन्याक और मनोज टिग्गा, बिहार में हरीश द्विवेदी के साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता तथा राजस्थान में संजय भाटिया के साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी बनाया गया है। नई सूची में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिर्फ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।
पांच नेताओं को दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी
नई सूची में कई नेताओं को एक से ज्यादा राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, जबकि सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी और गोवा का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब 2027 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों को नए सिरे से बांटा है। नई व्यवस्था में वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारियां देकर संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिहाज से सबसे बड़ा बदलाव स्मृति ईरानी की नियुक्ति है। अब उनके सामने छत्तीसगढ़ के संगठन को संभालने के साथ-साथ हरियाणा की भी जिम्मेदारी होगी। उनके साथ सिद्धार्थ शंभू छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। (Chhattisgarh BJP State In Charge)




