Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र! 20 साल पहले मृत बच्चे की फोटो से सनसनी

Kawardha School Tantra Mantra Kriya : कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र (Kawardha School Tantra Mantra Kriya) से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्कूल परिसर में एक पेड़ के नीचे एक बच्चे की फोटो रखकर तांत्रिक क्रिया किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे की मौत करीब 20 साल पहले हो चुकी है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 21 January 2026: आज बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पेड़ के नीचे बच्चे की फोटो और तंत्र-मंत्र से जुड़ी सामग्री देखी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। फोटो में दिखाई दे रहा बच्चा पाठक परिवार का बताया जा रहा है, जिसकी मृत्यु लगभग 20 वर्ष पूर्व हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार, मृत बच्चे की स्मृति में गांव में एक मंदिर बनाकर उसकी फोटो वहां स्थापित की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर से बच्चे की फोटो निकालकर स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र की क्रिया की है।

स्कूल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन पेड़ के नीचे रखी सभी सामग्री को हटाकर फेंक दिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस हरकत के पीछे कौन लोग हैं और उनका उद्देश्य क्या था। (Kawardha School Tantra Mantra Kriya)

Back to top button
error: Content is protected !!