Google Analytics —— Meta Pixel

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक कल, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक कल यानि 26 नवंबर को होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर मंत्रालय, महानदी भवन में होगी।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर है अग्रसर : उप मुख्यमंत्री साव

प्रदेश के सभी मंत्रियों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में कई नीतिगत और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदेश की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की जा सकती है।

कैबिनेट की यह बैठक आगामी नीतियों और राज्य के भविष्य के दृष्टिकोण को तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। मंत्रियों के रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, और बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई। (CG Cabinet Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!