Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का किया निरीक्षण, 45 करोड़ की लागत से बन रहा म्यूजियम

Chhattisgarh Shaheed Veer Narayan Singh Museum : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का निरीक्षण किया. इस मौके पर आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम भी उनके साथ मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने संग्रहालय परिसर में स्थापित मूर्तियों और अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया.
यह भी पढ़े :- NATIONAL DEWORMING DAY : मुख्यमंत्री साय ने स्कूल में छात्राओं को कृमि रोधी दवा खिलाकर किया शुभारंभ

बता दें, संग्रहालय (Chhattisgarh Shaheed Veer Narayan Singh Museum) का निर्माण नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के पास 10 एकड़ जमीन पर 45 करोड़ रुपये की लागत से लगभग से किया जा रहा है यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के आदिवासी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित होगा.

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संचालक पी.एस. एल्मा भी इस निरीक्षण में शामिल हुए और संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की. इस अवसर पर आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नरेन्द्र कुमार दुग्गा भी मौजूद थे. (Chhattisgarh Shaheed Veer Narayan Singh Museum)
यह भी पढ़े :- जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के लिए ज्यादा सक्षम होना होगा- राज्यपाल रमेन डेका



