Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री साय ने माओवादी हमले में शहीद जवान भारत लाल साहू को दी श्रद्धांजलि

Shaheed Bharat Lal Sahu: बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद भारत लाल साहू

मुख्यमंत्री ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी शहीद जवान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद भरत लाल साहू ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने उनके साहस और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!