Chhattisgarh: शहीद भरत का 2 वर्षीय पुत्र अपने पिता के इंतजार में, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Shaheed Bharat Lal Sahu: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एसटीएफ के शहीद जवान भरत लाल साहू का दो वर्षीय पुत्र अपने पिता के इंतजार में है, उसे पता नहीं है कि उसके पिता ने देश के लिए अपनी जान दे दी। बृहस्पतिवार को लगभग दो बजे भरत के बड़े भाई मनसाराम साहू को एक फोन आया और उनके घर का माहौल गमगीन हो गया। फोन करने वाले ने जानकारी दी कि उनके छोटे भाई और एसटीएफ जवान भरत लाल साहू छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुए विस्फोट में शहीद हो गए।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh: मुख्यमंत्री साय ने माओवादी हमले में शहीद जवान भारत लाल साहू को दी श्रद्धांजलि
खबर सुनकर मनसाराम सदमे में आ गए, किसी तरह हिम्मत जुटाकर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी, लेकिन भरत की पत्नी को बता पाने की हिम्मत किसी में नहीं हुई। जब सुबह शहर के मोवा इलाके में जवान के घर के बाहर शोक व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, तब भरत लाल की पत्नी को घटना के बारे में जानकारी मिली। भरत विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के उन दो आरक्षकों में से एक थे जिन्होंने बुधवार देर रात बीजापुर जिले के तर्रेम इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट में अपनी जान दी। एसटीएफ छत्तीसगढ़ पुलिस की माओवाद से निपटने के लिए विशेष इकाई है। (Shaheed Bharat Lal Sahu )
भरत (38) के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे- 11 और आठ साल की दो बेटियां तथा दो साल का एक बेटा है। भरत के पांच भाई और दो बहनें हैं और वह परिवार में अकेले ऐसे व्यक्ति थे जो पुलिस में थे। उनके पिता रामा साहू (75) रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। भरत के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के पुत्र को अभी भी पिता का इंतजार है। छोटे भाई भरत की मृत्यु से गमगीन 51 वर्षीय मंसाराम ने कहा, ‘‘वह पिछले महीने घर पर था। वह एक-दो जुलाई को ड्यूटी पर गया था। हमें नहीं पता था कि यह घर पर उसकी आखिरी यात्रा होगी। हम सभी सदमे में हैं।”
मुख्यमंत्री साय ने माओवादी हमले में शहीद जवान भारत लाल साहू को दी श्रद्धांजलि
बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी शहीद जवान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद भरत लाल साहू ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने उनके साहस और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। (Shaheed Bharat Lal Sahu)



