नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं हमारे जवान: CM साय

CM Meet Injured Soldiers: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली दौरे से लौटने के तुरंत बाद बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में IED ब्लास्ट में घायल STF के 4 जवानों से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री साय ने घायल जवानों का हाल-चाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। CM साय ने जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने IED ब्लास्ट में शहीद हुए दो जवानों को नमन करते हुए कहा की हम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh: शहीद भरत का 2 वर्षीय पुत्र अपने पिता के इंतजार में, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उन्होंने घायल जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की और उनका मनोबल बढ़ाया। बता दें कि बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आने से STF के 2 जवान शहीद और 4 घायल हो गए थे। घायल जवानों को उनके बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया हैl CM साय ने रायपुर में शहीद जवान भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि IED ब्लास्ट होने से छत्तीसगढ़ की माटी के लाल वीर जवान भरत लाल साहू वीरगति को प्राप्त हो गए। रायपुर स्थित चौथी बटालियन माना पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वीर जवान भरत लाल साहू का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे। (CM Meet Injured Soldiers)

STF के जवान भरत लाल साहू का रायपुर के राजीव नगर मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इधर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, सुरक्षाबल के जवानों ने कांकेर के पखांजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुए मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। जवानों ने मौके से 3 AK47, 2 इंसास, 1 कार्बाइन, 1 SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चलती रही। इस दौरान सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान भी घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटील महाराष्ट्र की C-60 फोर्स का जवान हैं, जिनके बाएं कंधे पर गोली लगी है, जिन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। (CM Meet Injured Soldiers)




