डिब्रूगढ़ रेल हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, पढ़े पूरी खबर

Dibrugarh Train Accident: उत्तरप्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई घायल है, जिनका इलाज जारी है। पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डाउनलाइन पर जो डिब्बे पटरी से उतरे थे, उन्हें हटा दिया गया है। बहाली का कार्य तेजी से चल रहा है। लगभग 800 से ज्यादा कर्मी वहां कार्य कर रहे हैं। कई मशीनें भी वहां कार्य कर रही हैं। अपलाइन पर जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। हम लगातार ट्रेनों का डायवर्जन कर रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने कहा कि बहाली का काम आज शाम तक पूरा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं हमारे जवान: CM साय
हादसे को लेकर कांग्रेस ने फिर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि उत्तरप्रदेश के गोंडा में हुआ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेल हादसा मोदी सरकार की लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। एक तरफ देश में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्री सारी जिम्मेदारियों से दूर रेलवे के खोखले PR और रील बनाने में व्यस्त हैं। मोदी सरकार में रेलवे की सुरक्षा के लिए दावे और प्लानिंग तो बहुत की गई, लेकिन उसकी आड़ में नेताओं और अधिकारियों ने सिर्फ मलाई खाई है। (Dibrugarh Train Accident)
कांग्रेस ने किया दावा
कांग्रेस ने कहा कि इन्हीं में से एक राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष यानी कि RRSK है, जिसे साल 2017 में बनाया तो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गया था, लेकिन इसमें आवंटित फंड का इस्तेमाल अधिकारी अपनी सुविधाओं पर करते हैं। आपको समझाते हैं कैसे…रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए ‘राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष’ (RRSK) बनाया। इसमें 5 साल के लिए 1 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। टैक्स पेयर्स के इस पैसे का इस्तेमाल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाना था, लेकिन रेलवे के अधिकारी इस पैसे को खुद पर खर्च कर रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि साल 2021 में आई CAG (Comptroller and Auditor General of India) की रिपोर्ट में बताया गया है। (Dibrugarh Train Accident)
आंकड़े गवाही देते हैं: कांग्रेस
कांग्रेस के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फंड का इस्तेमाल गैर-जरूरी चीजों पर किया गया। अब इन गैर-जरूरी चीजों की लिस्ट देख लीजिए – फुट मसाजर, जैकेट, फर्नीचर, महंगी क्रॉकरी, किचन का सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और लैपटॉप।इतना ही नहीं… इस फंड से अधिकारियों के लिए बनाए गए घरों, हॉस्टलों में निर्माण कार्य भी कराया गया। रेलवे ने अपने अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए महंगी-महंगी गाड़ियां भी इसी फंड से किराए पर लीं। इस फंड से लगातार गैर-जरूरी चीजों पर खर्च किया गया और हर साल यह खर्च बढ़ता भी गया। आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। (Dibrugarh Train Accident)

कांग्रेस का कहना है कि 2017-18: 463 करोड़ रुपए खर्च, 2018-19: 837 करोड़ रुपए खर्च और 2019-20: 1004 करोड़ रुपए खर्च किए गे। CAG ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ‘जिस फंड का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए होना था, उससे ऐशो-आराम की चीजें खरीदी जा रही थीं। रिपोर्ट में लिखा है कि इस फंड का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया।’ इस रिपोर्ट ने मोदी सरकार के उन दावों की पोल खोल दी, जिसमें वह कहती है कि उसने रेलवे का कायाकल्प कर दिया है। दरअसल, मोदी सरकार रेलवे को बर्बाद करने पर तुली है ताकि जल्द से जल्द इसको अपने मित्रों को बेच दिया जाए। (Dibrugarh Train Accident)
दुर्घटना होने का इंतजार कर रही थी: खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उत्तरप्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का पटरी से उतरना इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे मोदी सरकार ने व्यवस्थित रूप से रेल सुरक्षा को खतरे में डाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं, तथा हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं। एक महीने पहले, सियालदह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई थी। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने कहा है कि दुर्घटना होने का इंतजार कर रही थी। स्वचालित सिग्नल की विफलता, संचालन के प्रबंधन में कई स्तरों पर चूक, लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के पास वॉकी-टॉकी जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता, जांच रिपोर्ट में टक्कर के लिए बताए गए कुछ कारण हैं। (Dibrugarh Train Accident)
आत्म-प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ते: खड़गे
खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके रेल मंत्री, जो आत्म-प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ते, उन्हें भारतीय रेलवे में हुई भारी चूक की सीधे जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हमारी एकमात्र मांग है कि पूरे भारत में सभी मार्गों पर कवच टक्कर रोधी प्रणाली शीघ्रता से स्थापित की जानी चाहिए, ताकि सुरक्षा उपायों में वृद्धि हो और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिरेल होने से कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। (Dibrugarh Train Accident)
राहुल गांधी ने केंद्र से की मांग
राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें। लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का परिणाम है। कुछ दिनों पहले हुई लोको पायलट्स से चर्चा और हाल के ट्रेन हादसों पर रेलवे सुरक्षा कमिशनर की रिपोर्ट भी यही स्पष्ट करती है। सरकार तुरंत इसकी पूर्ण जिम्मेदारी लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश को बताए। (Dibrugarh Train Accident)



