Google Analytics —— Meta Pixel

अंधश्रद्धा बढ़ाना एक गुनाह…इसके लिए होनी चाहिए सजा: UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Governor Anandiben Patel: उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हाथरस के आरडी कन्या महाविद्यालय के स्वर्णोदय महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंंने सत्संग में मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 123 लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। राज्यपाल ने कहा कि आप जानते हैं कि हाल ही में हाथरस में एक घटना हुई। घटना में जिन लोगों ने जान गंवाई, उनको मैं श्रद्धांजलि देती हूं, लेकिन इसके अलावा जब हम शिक्षा देने का कार्य करते हैं तो मेरा मानना ​​है कि हमें लोगों के सामने ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए कि जिसकी वजह से ऐसे हादसे हों।

यह भी पढ़ें:- डिब्रूगढ़ रेल हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने कहा कि जब कोई यह कहता है कि ‘मेरी चरणरज ले लो और इसे अपने माथे से लगाओ, तो तुम्हारे सारे दुख और दर्द दूर हो जाएंगे’, क्या वास्तव में ऐसा होता है?। अंधश्रद्धा बढ़ाना और लोगों के सामने ऐसी बातें कहना, यह भी एक गुनाह है और मेरा मानना ​​है कि उन्हें इसके लिए सजा होनी चाहिए। चरण रज के चक्कर में इतना बड़ा हादसा हो गया। हालांकि राज्यपाल ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा भोले बाबा यानी नारायण विश्व साकार हरि की तरफ था। वहीं 17 जुलाई को भोले बाबा यानी सूरजपाल करीब एक साल के लंबे अंतराल और सिकंदराऊ में हुए हादसे के बाद अपनी जन्म भूमि पटियाली के बहादुरपुर स्थित आश्रम पर पहुंचे थे। (Governor Anandiben Patel)

मेरे खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा: भोले बाबा

उन्होंने हाथरस के सत्संग में भगदड़ को लेकर पहली बार बयान दिया। साथ ही कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बेहद दुखी हूं, लेकिन जो होना है उसे कौन टाल सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है। इस दौरान नारायण विश्व साकार हरि भोले बाबा ने आश्रम की व्यवस्था को देखा। बाद में कहा कि उनके खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। चरण रज की बात पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि किसी भी सत्संग में मेरी तरफ से चरण रज की बात नहीं कही गई है। मेरे खिलाफ भ्रामक प्रचार करने वालों की यही सोंच है। यह हादसा था, होनी को कौन टाल सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने अपना परिवार खोया है, उनकी पूरी मदद की जाएगी। (Governor Anandiben Patel)

Back to top button
error: Content is protected !!