Chhattisgarh : NMDC के रवैये से मुख्यमंत्री खफा, बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में दिए यह निर्देश

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज चित्रकोट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक चल रही है। मुख्यमंत्री इस दौरान बस्तर में चल रही योजनाओं, विकास कार्यों के साथ-साथ बस्तर के विकास के रोड मैप की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने एनएमडीसी (NMDC ) के रवैये पर नाराजगी व्यक्त की।
यह भी पढ़े :- Emergency Release Date: कई बार पोस्टपोन होने के बाद अब इस दिन रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी
Chhattisgarh के मुख्यमंत्री ने सी एस आर मद में प्रेषित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करने प्रबंधन को दिए निर्देश। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश दिए।
बैठक से पहेल Chhattisgarh के सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हल्बी में ट्वीट कर बस्तर वासियों को संदेश दिया है. उन्होंने लिखा- कि दादा-दीदी मन के विकास, भलाई और विकास की नई दिशा देने आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने बस्तर आ रहा हूं।



