Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Chunav : आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट

Chhattisgarh Chunav : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आप ने कुल 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। अब तक AAP ने कुल 57 उमीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में आप ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारा है। आप ने पाटन सीट से अमित हिरवानी को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें : भारत में आज लगेगा साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण, शाम 4 बजे से सूतक होगा शुरू 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले फेज के लिए 20 विधानसभा सीटों पर 7 नंवबर को वोटिंग होगी। वहीं, बची हुई 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जिन 20 सीटों पर वोटिंग होनी है वे राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में आती हैं। (Chhattisgarh Chunav)

आम आदमी पार्टी ने अपनी 5वीं सूची में जिन 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। उनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से नेहा ठाकुर, मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भावेश वारकाडे, बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से राकेश यादव, सक्ती विधानसभा क्षेत्र से अनुभव तिवारी, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से श्यामलाल बंजारे, महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से संजय यादव, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दादूराम प्रेमी, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विजय झा, संजरी बालोद विधानसभा क्षेत्र से चुवेंद्र साहू, पाटन विधानसभा क्षेत्र से अमित हिरमानी, साजा विधानसभा क्षेत्र से वीर वर्मा और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद साहू को प्रत्याशी बनाया है। (Chhattisgarh Chunav)

Back to top button
error: Content is protected !!