Chhattisgarh : भगवान शिव को चढ़ाने के लिए 11वीं की छात्रा ने काट ली अपनी जीभ, लिखा पत्र- भक्ति में लीन हूं, किसी की आवाज नहीं आनी चाहिए
Chhattisgarh : प्रदेश के सक्ती अंधभक्ति की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने शंकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए अपनी जीभ काटकर भगवान को अर्पित कर दी. घटना के बाद छात्रा लहूलुहान हालत में मंदिर में मौजूद है. बताया जा रहा है कि जीभ काटने के बाद छात्रा ने मंदिर में खुद को बंद कर लिया है और साधना में लीन हो गई है. इस घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. यह पूरा मामला फ़ोगरम चौकी क्षेत्र के देवरघटा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने कागज पर एक संदेश लिखा है जिसमें उसने कहा है कि वह दो दिन बाद खुद बाहर आ जाएगी. साथ ही उसने किसी को भी मंदिर में शोर गुल ओर अंदर नहीं आने की चेतावनी दी है. साथ ही उसने लिखा है कि अगर कोई अंदर आया तो खुद को मार डालेगी. परिजनों और गांववालों ने घटना के बाद मंदिर को घेर लिया है और किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। (Chhattisgarh )
यह भी पढ़े :- दिव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का समापन: विदुषी चन्द्रकला जी ने रामराज्य की स्थापना का दिया संदेश
घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने पर टीम के साथ प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। मगर उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। वहीं, गांव के लोगों ने मंदिर के चारों तरफ को घेर लिया। छात्रा के माता-पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया और उसे अस्पताल ले जाने की बात की। लेकिन छात्रा के माता-पिता ने साफ इनकार कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद हैं। (Chhattisgarh )



