Trending

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण, फड़ प्रभारी निलंबित, दो को जारी हुआ नोटिस

बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज जिलें के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों एवं गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। वह विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम अर्जुनी, ग्राम मिरगी, गुर्रा एवं तरेंगा के धान खरीदी केंद्रों में पहुँच कर खरीदी का जायजा लिया। इसके साथ ही आज पूर्व जांच के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारिता ने सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ढेकुना समिति के फड़ प्रभारी त्रिलोक कुर्रे को निलंबित कर दिया है।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, घायल महिला को भिजवाया अस्पताल

उक्त कार्रवाई अमानक स्तर के धान खरीदी करनें एवं एफक्यू क्वालिटी के मापदंडों का पालन नही करनें पर की गयी हैं। धान की अमानक स्तर होने के चलते ग्राम ढेकुना से रायपुर जिलें स्थित तिल्दा संग्रहण केंद्र भेजें 3 ट्रक को वापस कर दिया गया। साथ ही धान खरीदी केंद्र ग्राम गुर्रा के फंड प्रभारी नूतन साहू एवं ग्राम मिरगी फंड प्रभारी लेख राम साहू को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण, फड़ प्रभारी निलंबित, दो को जारी हुआ नोटिस जारी
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर जैन ने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर खरीदी में किसी भी प्रकार के हो रहें समस्याओं के बारे में पूछा। मौके पर उपस्थित हुमन वर्मा एवं उनके साथ मौजूद किसानों ने कलेक्टर को बताया की किसी भी प्रकार समस्या नही हो रही है। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित क्रम एवं संख्या के हिसाब से हम किसानों को टोकन एवं बारदाना भी मिल रहा है। जिससे धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है।

कलेक्टर ने ग्राम अर्जुनी एवं मिरगी के धान खरीदी केंद्र में ढेरी लगाएं हुए किसानों के धान की गुणवत्ता वक्ता को जांचा जिस पर तय मानक 17 प्रतिशत से अधिक नमी मिला। जिस पर किसानों को समझाइश देतें हुए उन्हें सुखाकर धान को लाने कहा गया। ऐसे किसान ग्राम खैरताल निवासी होमलाल,ग्राम रवान भगवती वर्मा, अर्जुनी से बृजलाल वर्मा, नेमीचंद एवं मिरगी में मनोहर यदु शामिल है।

Related Articles

Back to top button