Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता, घायल महिला को भिजवाया अस्पताल

बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन आज बलौदाबाजार एवं भाटापारा विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों एवं गौठानो के निरीक्षण पर पहुंचे थे। भाटापारा के ग्राम तरेंगा से निरीक्षण कर वापस लौट रहे कलेक्टर जैन को ग्राम तरेंगा एवं भाटापारा शहर के बीच स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हुई मिली।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बनीं बिलासपुर की बहू, शैलेष पांडे के साथ शहर के कई दिग्गज भी हुए शामिल

कलेक्टर ने उन्हें देखतें ही अपनें सैनिकों को मदद के लिए भेजा। साथ ही तत्काल उस घायल महिला को सड़क से उठा कर अपने साथ पीछे चल रहें जनसम्पर्क विभाग की गाड़ी से उन्हें सिविल हॉस्पिटल भाटापारा भिजवाया। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज करवाया गया। महिला खतरे से बाहर है एवं उनके कमर एवं पैरों में चोट आयी हैं। साथ ही उनके निकट परिजनों को सूचना दे दी गयी है।

इसे भी पढ़े:वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जाने कोर्ट ने परमानेंट इलाज को लेकर क्या कहा

कलेक्टर ने भाटापारा बीएमओ को फोन कर समुचित इलाज की व्यवस्था करनें के निर्देश दिए है।महिला ने बाद में अपना नाम सुशीला मानिकपुरी बताया। वह सिंधी धर्मशाला वार्ड नंम्बर 27 भाटापारा नगर का निवासी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!