Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने किया नवीन कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण,अब तक 400 से अधिक मरीजों को मिली राहत

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय के नई मंडी परिसर स्थित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का अवलोकन कर मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। सिंह ने कहा कि जिले में मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। हमें भविष्य की स्थिति का अनुमान कर उससे निपटने की कार्य-योजना तैयार रखना होगा।

इसे भी पढ़े:Mumbai के ताड़देव इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद, दो की मौत

इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके भोजन संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल किया। इस दौरान सिंह ने अलग से बनाएं हुए कक्ष से हॉस्पिटल में अंदर जाकर भर्ती मरीजों को भी देखा। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ राकेश प्रेमी ने बताया कि अभी अस्पताल में 19 मरीजों का इलाज हो रहा है। जिसमें से 6 मरीज संदेहास्पद है जिन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इन मरीजों का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ये सभी मरीज अलग से आइशो लेशन वार्ड में भर्ती है।

इसे भी पढ़े:Indian Railways New Rules: ट्रेन में सफर करने वाले जरूर पढ़ लें नए नियम, रात में ऐसा करने पर होगी सजा

डॉ प्रेमी ने कलेक्टर को जानकारी दिया की अब तक इस हॉस्पिटल से 400 से अधिक लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ कल्याण कुरुवंशी,डीपीएम अनुपमा तिवारी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि डीएमएफ एवं जनसहयोग से 20 दिनों के रिकार्ड समय में इस 500 बिस्तर युक्त अस्पताल का निर्माण किया गया है।

छत्तीसगढ़ : कलेक्टर ने किया नवीन कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण,अब तक 400 से अधिक मरीजों को मिली राहत
कोविड हॉस्पिटल निरीक्षण कलेक्टर

जिसमें 120 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है। इसके साथ ही नवनीतम 300 लीटर प्रति मिनट की ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया गया है। यहां पर 10 मेडिकल डॉक्टरों की रूटीन में ड्यूटी लगाई गयी है।टेक्निकल एवं सपोर्ट स्टॉफ़ भी अलग से 24 घन्टे मौजूद रहतें है।

Back to top button
error: Content is protected !!