Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पंचायत सचिवों के शासकीयकरण के लिए समिति का गठन, सीएम साय ने की थी घोषणा

 समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को करेगी प्रस्तुत

CM Vishnu Dev Sai :  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया था कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:- Guru Purnima Special: ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन का पर्व गुरु पूर्णिमा, गुरु ही सच्चा मार्गदर्शक

मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai ) की घोषणा के अनुरूप पंचायत सचिवों की शासकीयकरण की मांग एवं इसके कियान्वयन के विचार हेतु समिति का गठन किया गया है। सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग  राजेश सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 संचालक, पंचायत संचालनालय प्रियंका ऋषि महोबिया को सदस्य सचिव तथा वित्त नियंत्रक, विकास आयुक्त कार्यालय मो.यूनूस को सदस्य बनाया गया है। यह समिति 30 दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी। 

बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai ) द्वारा पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत सचिव संघ के शासकीयकरण की मांग पर घोषणा किया था कि इसके कियान्वयन के लिए समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब समिति का गठन कर दिया गया है और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए समिति को 30 दिनों का समय दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!