Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में पार्टी के खिलाफ बोलना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल को किया निष्कासन

Chhattisgarh Congress Action: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बोलने 2 पूर्व विधायकों को महंगा पड़ गया है। दरअसल, पार्टी ने बृहस्पति सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए निष्कासन कर दिया है। पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कांग्रेस की ओर से पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब देने की जगह पर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव पर कांग्रेस पार्टी को हराने का ठीकरा फोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:- संसद की कार्यवाही में बाधा डालना पड़ा महंगा, 15 सांसद पूरे सत्र से निलंबित 

बृहस्पति सिंह ने कुमारी सैलजा पर भी हीरोइन की तरह फोटो खिंचाने और टीएस सिंहदेव को हीरो की तरह प्रमोट कराने का आरोप लगाया था। वहीं विनय जायसवाल ने प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव पर दो किस्तों में 7 लाख रुपए टिकट दिलाने के नाम पर लेने का आरोप लगाया था। टीएस सिंहदेव पर यह भी आरोप था कि उन्होंने सरगुजा में अपने ही चहेतों को टिकट दिलाने का काम किया था। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को लाभ पहुंचाया था। (Chhattisgarh Congress Action)

बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से जुड़ी खबर आई थी कि पार्टी के 15 पूर्व विधायकों ने एक गोपनीय बैठक की है। इस का आयोजन पूर्व विधायक विनय जायसवाल के निवास में किया गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने कहा कि वे कांग्रेस की सर्वे एजेंसी के खिलाफ FIR कराएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए कंपनियों ने सर्वे किया था। इसी सर्वे के आधार पर हमारी टिकट कटी थी। हालांकि अभी समय और तिथि तय नहीं हुआ है। (Chhattisgarh Congress Action)

Back to top button
error: Content is protected !!