छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने की 41 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
Chhattisgarh Congress District President: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लंबे इंतजार के बाद 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं और सक्रिय जमीनी चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने शहरी और ग्रामीण दोनों मोर्चों पर संतुलन बनाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया है। रायपुर शहर में पूर्व पार्षद और पार्टी प्रवक्ता श्रीकुमार शंकर मेनन को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि रायपुर ग्रामीण में राजेंद्र पप्पू बंजारे को नई जिम्मेदारी मिली है।
बलौदाबाजार भाटापारा जिले की कमान एक बार पुनः विश्वास जताते हुए सुमित्रा घृतलहरे के कंधो पर दी गई है वही धमतरी जिले में तारिणी चन्द्राकर को जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें:- शिक्षा विभाग पर बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री साय
देखें पूरी लिस्ट


बिलासपुर शहर में सिधांशु मिश्रा नए जिलाध्यक्ष बने। बिलासपुर ग्रामीण में महेंद्र गंगोत्री को कमान सौंपी गई। बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए।वहीं भिलाई शहर में मुकेश चंद्रकार को जिम्मेदारी मिली। दुर्ग शहर (सिटी) में धीरज बाकलीवाल जिलाध्यक्ष बने। दुर्ग ग्रामीण में राकेश ठाकुर को नियुक्ति किया गया। जगदलपुर शहर में सुशील कुमार मौर्य को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखमा के बेटे को कमान
जशपुर में पूर्व विधायक यूडी मिंज जिलाध्यक्ष बने। कोंडागांव में पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष को कमान मिली। सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को जिला अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस ने एक सिटिंग विधायक द्वारिकाधीश यादव को भी जिला अध्यक्ष बनाया है। उन्हें महासमुंद जिले की कमान सौंपी गई है। सूरजपुर में शशि सिंह, सरगुजा में बालकृष्ण पाठक और राजनांदगांव शहर में झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेता उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र उदय मुदलियार को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। (Chhattisgarh Congress District President)



