Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, बैज ने कहा- सरकार सत्ता के नशे में मस्त

Chhattisgarh Congress Protest: छत्तीसगढ़ में महिलाओं-बच्चियों के साथ लगातार हो रहे अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। 43 डिग्री तापमान में रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के सामने आमसभा के बाद कांग्रेसी CM हाउस घेरने निकले। PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें कालीमाता चौक के पास रोक दिया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। इससे पहले घेराव के दौरान बैज और अन्य नेताओं की पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, मलकीत सिंह गैदू, सुशील आनंद शुक्ला, एजाज ढेबर, गिरीश दुबे, कन्हैया अग्रवाल, दीपक मिश्रा, महेंद्र छाबड़ा समेत कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:- Prime Minister’s Internship Scheme : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: सांसद बृजमोहन

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ लगातार रेप की घटनाएं बढ़ी है। कांग्रेस प्रदेश सरकार को जगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सरकार जागने के लिए तैयार नहीं है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में एक साल में 3 हजार से ज्यादा रेप की घटनाएं हो चुकी है। यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिए है। यह लड़ाई सरकार और भाजपा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माता और बहनों पर अत्याचार हो रहा है। सरकार सत्ता के नशे में मस्त है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है। दुर्ग में 6 साल की बच्ची से अनाचार कर हत्या कर दी जाती है, लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है। (Chhattisgarh Congress Protest)

उन्होंने आगे कहा कि मरवाही में 9वीं की छात्रा से अनाचार हो गया। न जाने ऐसी कितनी घटनाएं हैं, जो सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इस प्रदेश में माता-बहनों को बचाना है और भाजपा के सरकार को जगाना है। छत्तीसगढ़ के विष्णु के कुशासन में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं-बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है। मरवाही में बच्ची के साथ रेप हुआ है। रोज 9 बलात्कार की घटनाएं हो रही है। ये सब नशे की दुकान से हो रहा है। स्थिति ऐसे ही रही तो आने वाले वक्त में पूरे मंत्रिमंडल को खदेड़ेंगे। अभी हम PCC चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में पसीना बहा रहे हैं। आगे जरूरत पड़ी तो खून भी बहाएंगे। (Chhattisgarh Congress Protest)

Back to top button
error: Content is protected !!