Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट – रायपुर में 5 नए कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले फिर जोर पकड़ रहे है। राजधानी रायपुर में कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़ गई है, जिले में से 5 नए कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। रमन मंदिर वार्ड, कुकरबेड़ा, खमतराई, आमानाका, बसंत विहार क्षेत्र में कंटेनमेंट ज़ोन बनाए गए हैं। इन इलाकों में स्कूल संचालन पर भी रोक रहेगी।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 236 नए केस मिले हैं, जिनमें रायपुर के 17 केस भी शामिल हैं। 3 मौत भी दर्ज हुई है। रविवार को रायपुर और दुर्ग में सवा सौ से अधिक केस मिलने के बाद हेल्थ विभाग ने दोनों जिलों को खास सावधानी रखने के लिए अलर्ट किया है। दोनों ही जिलों मेंं जांच के अनुपात में एक प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट दर्ज हुआ है। रायपुर दुर्ग को एक बार फिर जांच का पैमाना 5 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के लिए कहा गया है।

नई गाइडलाइन के अनुसार किसी घर में भी दो से ज्यादा कोरोना मरीज मिलेंगे तो उस घर कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। यानी उस घर के लोग मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी दूसरे काम से घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!