Chhattisgarh: रायपुर में घुसपैठियों पर शिकंजा, संदिग्धों का पुलिस वेरिफिकेशन अभियान जारी
Chhattisgarh : प्रदेश में घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया जारी है। दुर्ग और कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में भी संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़े :- CRPF Constable Kills Wife : सरकारी राइफल से सीआरपीएफ जवान ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या
सोमवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे करीब 2 हजार लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी मुसाफिरी दर्ज नहीं थी। इन सभी को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनकी गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
कौन-कौन हैं जांच के दायरे में?
पुलिस के निशाने पर ऐसे बाहरी लोग हैं, जो बिना वैध दस्तावेजों के शहर में रह रहे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्वी राज्यों, बिहार और उत्तर प्रदेश के नागरिक शामिल हैं। सभी संदिग्धों का आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों के जरिए पहचान पत्रों का मिलान किया जा रहा है।

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन के दौरान अगर कोई संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh )
शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रायपुर में रहने वाले सभी बाहरी लोग वैध दस्तावेजों के साथ हों और किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों। (Chhattisgarh )



