Baadh Ki Khabar: बारिश और बाढ़ से सैकड़ों लोगों की गई जान, 4.5 अरब का नुकसान

Baadh Ki Khabar: भारत के साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी बारिश और बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां करीब 1 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। तो वहीं देश को चालू वित्त वर्ष में 4 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां बारिश और बाढ़ का प्रकोप अभी भी लगातार जारी है, जिस कारण अर्थव्यवस्था को पहुंचे वास्तविक नुकसान का असल अंदाजा लगा पाना फिलहाल मुश्किल है। पाकिस्तानी मीडिया के एक रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हुई घटनाओं में अब तक करीब 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। (Baadh Ki Khabar)

यह भी पढ़ें:- Modi Mann Ki Baat: PM नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’, कहा- हर रविवार रात 9 बजे जरूर देखें ‘स्वराज’

वहीं करोड़ों रुपये का सामान नष्ट हो चुका है। फिलहाल पाकिस्तानी सेना लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। पाकिस्तान में बाढ़ और बारिश से हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सरकार ने नेशनल इमरजेंसी घोषित कर दी है। पाक मीडिया के मुताबिक देश का 70 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है और सबसे ज्यादा मार सिंध प्रांत झेला रहा है। बताया जा रहा है सिंध प्रांत के 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। बाढ़ और बारिश से चालू खाते का घाटा 4.4 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है, जो GDP का एक प्रतिशत होगा। देश में बने हालात को देखते हुए पाकिस्तान को 2.6 अरब डॉलर मूल्य का कपास और 90 करोड़ डॉलर मूल्य का गेहूं आयात करना पड़ सकता है। (Baadh Ki Khabar)

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश को एक अरब डॉलर मूल्य का वस्त्र निर्यात भी गंवाना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि देश को कुल नुकसान करीब 4.5 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान कपास की फसल को पहुंचा है। ये पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। फसलों के अलावा बारिश और बाढ़ में करीब पांच लाख मवेशियों की भी मौत हो गई है। सिंध प्रांत के 23 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तानी अखबार में छपी एक खबर के अनुसार 1 हजार लोगों की मौत में 343 बच्चे भी शामिल हैं। बता दें कि पाकिस्तान में इस तरह के हालात बारिश और बाढ़ के चलते पहले कभी नहीं पैदा हुए हैं। देश का 70 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। इस भयानक बाढ़ से पाकिस्तान में 3 करोड़ लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं देश में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। (Baadh Ki Khabar)

https://twitter.com/WallStreetSilv/status/1563372640232173568

Related Articles

Back to top button