Chhattisgarh : देर रात उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्ययन दौरे पर अमेरिका रवाना
सड़क परियोजनाओं का करेंगे अवलोकन, सड़क निर्माण तकनीकों की लेंगे जानकारी, एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में भी होंगे शामिल
Chhattisgarh के उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर नौ दिवसीय अध्ययन दौरे पर सोमवार की देर रात अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।
यह भीा पढ़े :- Damini जान बच जाएगी आपकी, आकाशीय बिजली से करेगा अलर्ट, एंड्रॉइड मोबाईल पर आप आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उनके साथ जा रहे हैं। दोनों सोमवार रात साढ़े 11 बजे की नई दिल्ली-न्यूयॉर्क फ्लाइट से अमेरिका के लिए रवाना हुए। वे अमेरिकी समय के अनुसार मंगलवार सवेरे 06:20 बजे न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।

Chhattisgarh के उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपने अमेरिका अध्ययन प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, केलिफोर्निया और सेन फ्रांसिस्को में सड़क परियोजनाओं का भ्रमण करेंगे और सड़क निर्माण तकनीकों की जानकारी लेंगे। वे इस दौरान एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा आयोजित कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़े :- Sitaram Yechury : माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत ‘गंभीर’, एम्स के ICU में भर्ती
वे वहां उन्नत सड़क परियोजनाओं के साथ ही अच्छी गुणवत्ता के सड़क निर्माण और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh के) में इन्हें लागू करने के संबंध में चर्चा करेंगे। साव 18 सितम्बर को भारत लौटेंगे।



