Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में अब तक 63.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Chhattisgarh Dhan News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 63.86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जो राज्य सरकार द्वारा इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 15.93 लाख किसानों को 13,283 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए लगातार धान का उठाव जारी है।

यह भी पढ़ें:- हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 दिसंबर को पहुंचेगी रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे अनावरण

अब तक 47.95 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में मिलर्स द्वारा 38 लाख 55 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नए किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। (Chhattisgarh Dhan News)

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की चाय-कॉफी की खुशबू बिखर रही चहुं ओर, किसानों के लिए बन रही बेहतर आय का जरिया

सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।  अधिकारियों ने बताया कि 21 दिसंबर को लगभग 58 हजार किसानों से 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 74 हजार टन धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 71,290 टोकन और ‘टोकन तुंहर हाथ एप’ के जरिए 15,137 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं। (Chhattisgarh Dhan News)

Back to top button
error: Content is protected !!