Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों का प्रहार, दो नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Chhattisgarh Encounter) में दो नक्सली मारे गए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ जिला पंचायत चुनाव : भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, देखें लिस्ट किसे कहां मिली जिम्मेदारी

ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को सफलता

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार को जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को अभियान के लिए रवाना किया गया. अभियान के दौरान शनिवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मुस्तैदी से कार्रवाई की।

यह भी पढ़े :- NXT Conclave 2025 : दुनियाभर के लोग भारत आना चाहते हैं, भारत को जानना चाहते हैं : PM मोदी

दो नक्सलियों के शव बरामद, तलाशी अभियान जारी

अधिकारियों के अनुसार, अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, और भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। फिलहाल जंगल में तलाशी अभियान जारी है, क्योंकि इलाके में और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है। रुक-रुककर गोलीबारी भी हो रही है। (Chhattisgarh Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!