छत्तीसगढ़ ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के मामले में बनाया विश्व रिकॉर्ड

Chhattisgarh Environment Resolution: छत्तीसगढ़ में 1 जून को 12 लाख 38 हजार 116 लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा मिशन लाईफ कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जून 2023 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शपथ का कार्यक्रम रखा गया था। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से जागरूकता लाने की छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंंडल, EIACP की यह अभिनव पहल थी, जिसमें एक ही दिन में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाने के लिए शपथ का लक्ष्य रखा गया था।

यह भी पढ़ें:- मर्यादा पुरूषोत्तम राम के चरित्र में छत्तीसगढ़ का भी अंश: CM भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण मंडल के इस अभियान में भागीदारी की अपील करते हुए कहा था कि यह शपथ ही नहीं बल्कि एक जन अभियान है, जो नवा छत्तीसगढ़ में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री की अपील का असर हुआ और राज्य में हर वर्ग के लोगों ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 से अधिक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। (Chhattisgarh Environment Resolution)

 

रायपुर जिले में एक दिन में सबसे अधिक शपथ का विश्व रिकॉर्ड टूटा और 1 लाख 75 हजार 209 शपथ के साथ मंडल ने लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही पूरे राज्य में 12 लाख 38 हजार 116 से ज्यादा लोगों ने शपथ लेकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में मंडल ने अपना नाम दर्ज कराया। छत्तीसगढ़ के आवास और पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष सुब्रत साहू ने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। मंडल के सदस्य सचिव आरपी तिवारी ने इन जनभागीदारी में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। (Chhattisgarh Environment Resolution)

Related Articles

Back to top button