Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और उनके भतीजे आदित्येश्वर ने किया अंगदान

Chhattisgarh प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने अंगदान किया है। आपको बता दें कि दरसअल अंबिकापुर शहर के युवा आर्यन आयुष सिन्हा ने इसकी शुरुआत कर पिछले 3 सालों से रक्तदान महादान अंगदान जीवनदान के नाम से लगातार कार्यक्रम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- NATIONAL DEWORMING DAY : मुख्यमंत्री साय ने स्कूल में छात्राओं को कृमि रोधी दवा खिलाकर किया शुभारंभ

इसी कड़ी में आज पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने अंगदान किया है। इसकी प्रक्रिया मरणोपरांत अंगदान देने के लिए भारत सरकार की ऑर्गन डोनेशन की वेबसाइट पर फॉर्म भरकर जमा किया गया है।

सिंहदेव ने बोले
Chhattisgarh कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, मेरी इच्छा है कि मृत्युपरांत मेरे शरीर का अंग किसी के काम आ सके। आपको बता दें कि टीएस सिंहदेव ने अपने भतीजे के साथ अंगदान करने का संकल्प कोठी घर में लिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, समाज के प्रति आवश्यक जवाबदेही अंगदान है, जो उतनी स्वीकार्य नहीं हो पाई है।

अभी तक मृत्यु के बाद दाह संस्कार की परंपरा रही है। लेकिन हमारी सोच में वो जगह नहीं बन पाई है कि मौत के बाद हमारा अंग दूसरों के काम भी आ सकता है। कुछ साल पहले मैंने नेत्रदान का संकल्प लिया था, लेकिन वह पंजीकृत नहीं हो सका था।

इन अंगों का करेंगे दान
Chhattisgarh के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अंगदान करने का संकल्प लिया है। उन्होंने केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाकर मौत के बाद अपनी दोनों आंखें, किडनी, लिवर और बाकी अंग दान करने का संकल्प लिया है। सिंहदेव के भतीजे और रेड क्रॉस सोसाइटी के सरगुजा चेयरमैन आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने भी अंगदान का संकल्प पत्र भरा है।

Back to top button
error: Content is protected !!