Chhattisgarh : तेज रफ्तार ने छीनी जान, मादा भालू घंटों तक शव के पास भटकती रही
Chhattisgarh News : तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की वजह से आए दिन जंगली जानवरों की मौत होती रहती है। इसी कड़ी में कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर माकड़ी ढाबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भालू की मौत हो गई। हादसे के बाद मादा भालू मृत भालू के शव के पास घंटों भटकती रही, जिसे देखकर स्थानीय लोग भावुक हो उठे।
यह भी पढ़े :- तोमर बंधु की अवैध संपत्ति पर जिला प्रशासन का शिकंजा, 3000 वर्ग फीट घर कुर्क
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भालू संभवतः भोजन की तलाश में सड़क पार कर रहा था, तभी वह वाहन की चपेट में आ गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत भालू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टेम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। (Chhattisgarh News)
वन विभाग की लापरवाही पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना वन विभाग की लापरवाही को उजागर करती है। हाईवे पर वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम बेहद नाकाफी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वन्यजीवों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। (Chhattisgarh News)



