छत्तीसगढ़ में 10 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में 10 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। पद्मिनी भोई को मेडिकल कॉरपोरेशन से हटा दिया गया है। जबकि रवि मित्तल को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय का बनाया गया है। साथ ही CPR की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कई अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ ने किया सावन उत्सव का रंगारंग आयोजन, पढ़ें पूरी खबर
देखें पूरी लिस्ट


बता दें कि डॉ. मित्तल अब अपने वर्तमान दायित्वों यानी जनसंपर्क आयुक्त और छत्तीसगढ़ संवाद के CEO के साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी सेवाएं देंगे। यह नियुक्ति न सिर्फ उनके प्रशासनिक कद में बढ़ोतरी का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उन्हें अपनी कोर टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं। डॉ. रवि मित्तल को एक शालीन, नीतिगत और मृदुभाषी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अल्प अवधि में जनसंपर्क विभाग में जिस प्रकार की सशक्त और व्यावसायिक कार्यशैली दिखाई है, उसने शासन और मीडिया के बीच समन्वय को मजबूत किया है। सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और सकारात्मक जनसंचार सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका को सराहा गया है। (Chhattisgarh IAS Transfer)
कौन हैं डॉ. रवि मित्तल?
- रवि मित्तल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं।
- वे 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। (Chhattisgarh IAS Transfer)
- वर्तमान में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त और छत्तीसगढ़ संवाद के CEO हैं।
- इससे पहले जशपुर कलेक्टर, महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर के जिला पंचायत CEO के तौर पर सेवाएं दी हैं।
- साल 2018 में वे बगीचा के SDM रहे हैं।
- डॉ. मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से MBBS किया है।
- विशेष बात यह है कि वे MBBS के अंतिम साल में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हो गए थे।



