छत्तीसगढ़ : प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्टकार्य करने वाले विभिन्न 18 अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित

बलौदाबाजार : गणतंत्र दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास भरे वातावरण में मनाया गया। स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी।

इसे भी पढ़े:बड़ी खबर : Amazon में बेचे जा रहे जूतों में छपा राष्ट्रीय ध्वज,चैम्बर अध्यक्ष पारवानी ने करवाया FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ : प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने किया ध्वजारोहण,  उत्कृष्टकार्य करने वाले विभिन्न 18 अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह

पटेल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पटेल ने कोरोना नियंत्रण एवं शासकीय योजनाओं में बेहतरीन कार्यों के लिए डेढ़ दर्जन शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सांसद गुहाराम अजगले, संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू, विधायक प्रमोद कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य सतीश अग्रवाल, अनुसचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा,जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर सहित कलेक्टर डोमन सिंह एसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे मुख्य अतिथि पटेल द्वारा झण्डा फहराने के साथ शुरू हुआ। इस साल कोविड संक्रमण को देखते हुए समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : कलेक्टोरेट में डोमन सिंह ने किया ध्वजारोहण

झांकी प्रदर्शन और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को टाल दिए जाने के कारण मुख्य समारोह लगभग एक घण्टे में सम्पन्न हो गया। जिला पुलिस बल की दो टुकड़िया,जिला महिला पुलिस बल एवं नगर सेना की टुकड़ियों ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व आर.आई विक्रम बघेल ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये। मंत्री ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, वीर शहीद उपनिरीक्षक विवेक शुक्ला, युगल किशोर वर्मा, ट्रेड आर नंदकुमार साहू, आर हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार, टेकराम, वर्मा एवं कोविड से डोगेन्द्र वर्मा के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान कर उनका हाल चाल जाना।

छत्तीसगढ़ : प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने किया ध्वजारोहण,  उत्कृष्टकार्य करने वाले विभिन्न 18 अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह

इसके साथ ही मंत्री पटेल ने मुख्य मंच से करीब 18 अधिकारी- कर्मचारियों का उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें जनसम्पर्क विभाग से सहायक सूचना अधिकारी नितेश कुमार चक्रधारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यापालन अभियंता टीसी वर्मा पुलिस विभाग से ईश्वर टोप्पो, नेतराम वर्मा, मनीष चौबे, अश्वनी विशाल, स्वाती साहू, अभिनव चौबे, टिकेश्वर साहू, गुलशन वर्मा, गुमान सिंह जायसवाल, नरोत्तम पटेल आकाश शर्मा, बबलू राजा कौशिक, शिक्षा क्षिप्रा अग्रवाल, कन्हैया साहू, योगेश्वरी साहू, छन्नू लाल ध्रुव शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button