छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का पहला ड्राफ्ट 31 जुलाई तक होगा तैयार, पढ़ें पूरी खबर
Chhattisgarh Industrial Policy: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 2024-29 के पहले ड्राफ्ट को 31 जुलाई तक जारी करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। नई औद्योगिक नीति के लिए उद्योग विभाग की ओर लगातार अलग-अलग उद्योग संगठनों से विचार-विमर्श कर उनके अमूल्य सुझाव लिए जा रहे हैं। अब तक प्रदेश के 20 अलग-अलग उद्योग संघों से सुझाव लिए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के उद्योग नीति पर स्टडी भी विभाग की ओर की जा रही है। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश प्रोत्साहन बढ़ाने की दिशा में जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- जल जीवन मिशन के तहत 3 हजार 234 गांवों में पहुंचाया जाएगा नदी का पानी, मल्टी-विलेज योजना के तहत मिलेगा फायदा
उद्योग मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नई औद्योगिक नीति में हर सेक्टर पर फोकस होना चाहिए। नए सेक्टर जैसे फार्मास्युटिकल, एग्रीकल्चर, टेक्सटाइल समेत अन्य सेक्टरों के उद्योग ज्यादा से ज्यादा लगे, ताकि रोजगार भी ज्यादा लोगों को मिले और प्रदेश में निवेश भी बढ़े। इन सेक्टरों के उद्योग लगने से प्रदूषण के बढ़ने की संभावना भी कम रहेगी। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया की नई औद्योगिक नीति 2024-29 के लिए सीधे विभाग में अपने सुझाव दे सकते हैं। (Chhattisgarh Industrial Policy)
उद्योग मंत्री खुद जाएंगे दूसरे राज्य
नई नीति के लिए उद्योग मंत्री देवांगन खुद दूसरे राज्यों का दौरा कर वहां के उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुझाव लेंगे, ताकि उन राज्यों के उद्योग नीति के अच्छे और प्रोत्साहन परक अनुदान मांगों पर अध्ययन परीक्षण किया जा सके। अभी हाल ही में मंत्री देवांगन ने नई दिल्ली में ICC के प्रतिनिधियों से नई नीति के लिए विचार-विमर्श किया था। प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के लिए सभी विभागों और मंत्रियों से चर्चा के बाद ही आगे 5 सालों के लिए नीति बनाई जाएगी, ताकि नीति में सभी विभागों का समावेश हो और हर सेक्टर में उद्योग लग सके। (Chhattisgarh Industrial Policy)



