छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार जिलों के SP समेत 7 IPS अधिकारियों का तबादला
Chhattisgarh IPS Transfer 2025: छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत सात IPS अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को AIG बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के SP IPS चंद्रमोहन सिंह को दमकल-नगर सेना का डायरेक्टर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:- जब युवा सफल होते हैं तो राष्ट्र सफल होता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सक्ती जिले की SP अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रतना सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का SP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज चंद्रा अब कोंडागांव के नए SP होंगे। यदुवली अक्षय सिदार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यानी AIG नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तुरंत पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को भेजें। (Chhattisgarh IPS Transfer 2025)
देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले 30 सितंबर को राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी बड़ा फेरबदल किया था। नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता के पदभार संभालने के बाद 14 IAS अधिकारियों के विभागीय प्रभारों में बदलाव किया गया था। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए थे। वहीं डॉ. रोहित यादव ने जनसंपर्क विभाग की कमान संभाली, जबकि पी. दयानंद को इस विभाग से मुक्त किया गया। कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं कुछ को वर्तमान प्रभारों से मुक्त कर दिया गया। (Chhattisgarh IPS Transfer 2025)
ट्रांसफर को लेकर चर्चाएं भी तेज
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के SP चंद्रमोहन सिंह का तबादला चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि मंत्री के निजी सहायक के खिलाफ दर्ज FIR के बाद यह कार्रवाई हुई है। दरअसल, PA की पत्नी का सड़क पर केक काटते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद बिलासपुर हाईकोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की गई थी। माना जा रहा है कि इस वजह से मंत्री नाराज थे और यही ट्रांसफर का कारण बना। वजह कुछ भी हो, लेकिन इन तबादलों को राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।



