CG Weather Update : जमने लगा छत्तीसगढ़: पेंड्रा–अमरकंटक में 4 डिग्री पर जमी ओस, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट की संभावना जताई है।
यह भी पढ़े :- सशक्त मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर: पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं
पेंड्रा–अमरकंटक में 4 डिग्री पर जमी ओस
प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठंड ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। पेंड्रा और अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे कई स्थानों पर ओस की बूंदें जम गईं। अमरकंटक क्षेत्र में खेतों और छतों पर सफेद चादर जैसी परत नजर आई।
शीतलहर के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग अलाव जलाकर व ऊनी कपड़ों के सहारे ठंड से बचते दिखाई दिए।
राजधानी रायपुर में कोहरे का असर
राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यता प्रभावित रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (CG Weather Update)
अन्य जिलों का हाल
पेंड्रा: न्यूनतम 4 डिग्री (प्रदेश में सबसे ठंडा)
- अमरकंटक: न्यूनतम 4 डिग्री
- अंबिकापुर: न्यूनतम 9.9 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक)
- बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर: न्यूनतम तापमान में 1 से 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर का प्रभाव अभी जारी रहेगा और लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (CG Weather Update)



