Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh IT Raid: रायपुर सहित कई शहरों में एक बार फिर हुई आयकर की ताबड़तोड़ छापेमारी

Chhattisgarh IT Raid: छत्तीसगढ़ में चुनाव ख़त्म होने के बाद एकबार फिर आईटी की टीम सक्रीय नजर आ रही है, आयकर विभाग के टीम ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई में छापा मारी की है. इस छापेमारी के लिए इंदौर और नागपुर के तक़रीबन 200 अफसरों की टीम की छत्तीसगढ़ आने की खबर मिली है। टीम ने अलग अलग ग्रुप बनाकर प्रदेश के अलग-अलग जगहों में छापेमारी की गई है। 

यह भी पढ़े :- दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है : मुख्यमंत्री साय

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईटी (Chhattisgarh IT Raid) की टीम रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग भिलाई के कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायियों के ठिकानों पर टीम की छापेमारी की है. इन स्थानों में अभी छापेमारी जारी है, इस व्यापारियों के घर, दुकान एवं गोदाम में छापेमारी की कारवाई चल रही है। 

यह भी पढ़े :- निलंबित IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, अब इस दिन होगी सुनवाई

जानकारी एके अनुसार राधामोहन टावर के सभी अनाज व्यापारी, इसके अलावा लाल गंगा मिडॉज में व्यवसायियों के यहां आयकर की टीम पहुंची हुई थी. इन स्थानों में टीम द्वारा जाँच की गई है। जाँच के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में मीडिया को दी जायेगी।  (Chhattisgarh IT Raid)

Back to top button
error: Content is protected !!