Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : तेलघानी विकास बोर्ड के जितेन्द्र साहू बने अध्यक्ष, नई जिम्मेदारी के साथ नया संकल्प की कही बात

Chhattisgarh की समृद्ध संस्कृति और कर्मठ परंपरा की धरती से जन्मे जितेंद्र कुमार साहू को हाल ही में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) शासन द्वारा तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। श्री साहू अपने कुशल नेतृत्व, सामाजिक समर्पण और उत्कृष्ट उद्यमशीलता के लिए पहचाने जाते हैं।

संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर

जितेंद्र कुमार साहू का जन्म 12 जुलाई 1976 को ग्राम चीचा, विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग में एक किसान परिवार में हुआ। उनके पिता राधेश्याम साहू एक कृषक थे, जिससे उनका जुड़ाव खेती-किसानी से बचपन से ही रहा। कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान को राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़े :- भाजपा का प्लान: स्थापना दिवस से अम्बेडकर जयंती तक घर-घर संपर्क और सम्मलेन

उन्होंने अपनी शिक्षा में भी उत्कृष्टता हासिल की और अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। उनके ज्ञान और विश्लेषण क्षमता ने उन्हें एक प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया।

कृषि एवं उद्यमशीलता में सफलता

जितेंद्र साहू न केवल एक सफल कृषक हैं, बल्कि साहू मोटर्स (लिटिया सेमरिया, दुर्ग), साहू मोटर्स (घुमका, राजनांदगांव), ओम टीवीएस (बाजार अतरिया, के.सी.जी.), साहू ऑटो पार्ट्स एवं बाइक शोरूम (परपोड़ी, बेमेतरा) जैसे प्रतिष्ठानों के माध्यम से व्यवसायिक सफलता की ऊँचाइयाँ भी छू चुके हैं। उनके ये उपक्रम स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के महत्वपूर्ण स्रोत बन चुके हैं।

सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान

समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ में संयोजक तहसील साहू संघ धमधा, सह-संयोजक जिला साहू संघ दुर्ग और कार्यकारी संयोजक दुर्ग संभाग जैसी जिम्मेदारियों तक पहुँचाया। साथ ही, वे भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं जिला भाजपा दुर्ग के जिला मंत्री के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

जिला पंचायत सदस्य के रूप में उन्होंने साजा विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य किए और समाज के हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी।

न्याय के प्रति अडिग संकल्प

 साहू न्यायप्रियता के लिए भी प्रसिद्ध हैं। बिरनपुर में ईश्वर साहू (वर्तमान विधायक) के सुपुत्र की हत्या के मामले में उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका यह संघर्ष उनके दृढ़ संकल्प और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नई जिम्मेदारी के साथ नया संकल्प

तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति उनके प्रशासनिक अनुभव और समाजहितकारी दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया है, जिससे समाज के विकास और कल्याण में सकारात्मक योगदान दिया जा सके। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!