Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : चाकूबाजी से दहशत, दो अलग-अलग वारदातों में तीन घायल

Knife attack incident in Chhattisgarh : दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामूली विवाद भी अब जानलेवा हमले में तब्दील हो रहे हैं। ताजा मामला भिलाई से सामने आया है, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुई चाकूबाजी की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े :- CG Vidhan Sabha Winter Session : मनरेगा नाम विवाद पर सदन में हंगामा, कांग्रेस विधायकों के पोस्टर पर सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति

पहली घटना भिलाई के तालपुरी क्षेत्र की है। पुरानी रंजिश के चलते सेक्टर-7, स्ट्रीट-21 निवासी आदतन अपराधी सूरज ठाकुर पर तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों में आदतन अपराधी बी अजय और बी विजय सहित एक अन्य शामिल बताया जा रहा है। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सुपेला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

दूसरी घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। नेहरू नगर स्थित आरके फिटनेस के पास अंडा-चाउमीन ठेला लगाने वाले युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में दो लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर जमकर तोड़फोड़ भी की गई। (Knife attack incident in Chhattisgarh)

सूचना पर पहुंची सुपेला पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल झगड़े के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (Knife attack incident in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!