Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : SECL खदान में बड़ा हादसा, तेज बहाव आने से 4 अधिकारी बहे, 1 की मौत

Chhattisgarh के कोरबा में शनिवार हुए लगातार 3 घंटे की बारिश के चलते SECL की कुसमुंडा खदान में बड़ा हादसा हो गया. खदान के गोदावरी ब्लाक में अचानक तेज बहाव आने से 4 अधिकारी बह गए. इनमें से 3 अधिकारियों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक पानी में बह गया. उसकी तलाश की जा रही थी।

वहीं आज सुबह 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एचडीआरएफ की टीम ने अधिकारी जितेंद्र नागरकर के शव को बरामद किया. कुसमुंडा थाना पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े :- Breaking News: रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, महाराष्ट्र में रमेश बैस की जगह सीपी राधाकृष्णन

मिली जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते SECL खदान में जलभराव की स्थिति बन गई जिसे देखने के लिए चार अधिकारी नीचे उतरे थे. लेकिन इसी दौरान अचानक आए पानी के तेज बहाव में 4 अधिकारी बह गए, 3 ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई और एक तेज बहाव में बह गया।

पानी में बहे अधिकारी की तलाश शनिवार शाम से लगातार की जा रही थी. रविवार सुबह पानी में बहे अधिकारी का शव बरामद किया गया है। SECL

Back to top button
error: Content is protected !!