छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों को फिर मिलेगा खाना, मिड डे मील योजना के तहत 76 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh Midday Meal: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 76 करोड़ 2 लाख 90 हजार रुपए की तृतीय किस्त सिंगल नोडल एजेंसी के खाते में आवंटित कर दी है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलों को जारी तृतीय किस्त में से मटेरियल कास्ट के लिए 33 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपए, रसोईया मानदेय 40 करोड़ 75 लाख 84 हजार रुपए और एम.एम.ई. (प्रबंधन) के लिए एक करोड़ 49 लाख 75 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि आवंटित राशि का व्यय पी.एफ.एम.एस पोर्टल से किया जाना है। जिस मद (कम्पोनेंट) में जो राशि आवंटित है, उससे अधिक का खर्च नहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों के हितों में लिए गए अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर

इस राशि को तत्काल अनिवार्य रूप से व्यय किया जाना सुनिश्चित करें। राशि व्यय होने के बाद ही आगामी किस्त की राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत मटेरियल कास्ट (कुकिंग कास्ट) और रसोईया मानदेय में से जिला बालोद को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 4 लाख 14 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 21 लाख 85 हजार रुपए, जिला बलौदाबाजार को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 73 लाख 42 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 63 लाख 49 हजार रुपए, जिला बलरामपुर को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 32 लाख 91 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 69 लाख 80 हजार रुपए, जिला बस्तर को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 18 लाख रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 86 लाख 9 हजार रुपए जारी किया गया है। (Chhattisgarh Midday Meal)

बेमेतरा में कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपए

जिला बेमेतरा को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए, जिला बीजापुर को कुकिंग कास्ट के लिए 58 लाख 51 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 70 लाख 4 हजार रुपए, जिला बिलासपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 2 करोड़ 3 लाख 33 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 2 करोड़ 3 लाख 82 हजार रुपए, जिला दंतेवाड़ा को कुकिंग कास्ट के लिए 44 लाख 98 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 61 लाख 30 हजार रुपए, जिला धमतरी को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 3 लाख 18 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 20 लाख 78 हजार रुपए, जिला दुर्ग को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 33 लाख 41 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 3 लाख 55 हजार रुपए जारी किया गया है। (Chhattisgarh Midday Meal)

गरियाबंद को कुकिंग कास्ट के लिए 94 लाख 24 हजार रुपए

जिला गरियाबंद को कुकिंग कास्ट के लिए 94 लाख 24 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 18 लाख 70 हजार रुपए, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को कुकिंग कास्ट के लिए 44 लाख 33 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 68 लाख 69 हजार रुपए, जिला जांजगीर-चांपा को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 8 लाख 55 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 27 लाख 48 हजार रुपए, जिला जशपुर को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 26 लाख 12 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 71 लाख 51 हजार रुपए, जिला कवर्धा को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 40 लाख 78 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए, जिला कांकेर को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 9 लाख 82 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 64 लाख 88 हजार रुपए जारी किया गया है। (Chhattisgarh Midday Meal)

कोंडागांव को कुकिंग कास्ट के लिए 96 लाख 33 हजार रुपए

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को कुकिंग कास्ट के लिए 58 लाख 42 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 66 लाख 56 हजार रुपए, जिला कोंडागांव को कुकिंग कास्ट के लिए 96 लाख 33 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 51 लाख 76 हजार रुपए, जिला कोरबा को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 33 लाख 35 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 89 लाख 86 हजार रुपए, जिला कोरिया को कुकिंग कास्ट के लिए 28 लाख 64 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 39 लाख 85 हजार रुपए आवंटित किया गया है। इसी तरह जिला महासमुंद को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 47 लाख 85 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 70 लाख 80 हजार रुपए, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 48 लाख 67 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 68 लाख 78 हजार रुपए जारी किया गया है। (Chhattisgarh Midday Meal)

नारायणपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 27 लाख 43 हजार रुपए

जिला मोहला-मानपुर-चौकी को कुकिंग कास्ट के लिए 46 लाख 22 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 59 लाख 91 हजार रुपए, जिला मुंगेली को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 17 लाख 69 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 9 लाख 79 हजार रुपए, जिला नारायणपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 27 लाख 43 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 41 लाख 70 हजार रुपए, जिला रायगढ़ को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 21 लाख 46 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 84 लाख 72 हजार रुपए, जिला रायपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 2 करोड़ 6 लाख 19 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 51 लाख 85 हजार रुपए, जिला राजनांदगांव को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 19 लाख 63 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 23 लाख 65 हजार रुपए जारी किया गया है। (Chhattisgarh Midday Meal)

सक्ती को कुकिंग कास्ट के लिए 75 लाख 15 हजार रुपए

जिला सक्ती को कुकिंग कास्ट के लिए 75 लाख 15 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 5 लाख दो हजार रुपए, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को कुकिंग कास्ट के लिए 70 लाख 97 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 8 लाख 95 हजार रुपए, जिला सुकमा को कुकिंग कास्ट के लिए 48 लाख 84 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए 66 लाख 43 हजार रुपए, जिला सूरजपुर को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 8 लाख 72 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 69 लाख 69 हजार रुपए, जिला सरगुजा को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 72 हजार रुपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 55 लाख 29 हजार रुपए की राशि आवंटित की गई है।  (Chhattisgarh Midday Meal)

Related Articles

Back to top button