Google Analytics —— Meta Pixel

महादेव ऐप घोटाले की चार्जशीट में नाम आने पर भूपेश बघेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा – उनका कोई आधार नहीं…

ED On Bhupesh Baghel: ED चार्जशीट में नाम होने पर भूपेश बघेल ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के ख़िलाफ़ बयान दिलवा रही है। इन बयानों में जो पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है।

महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का ही रह गया है। (ED On Bhupesh Baghel)

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के भूतपूर्व सैनिकों के हितों में लिए गए अहम फैसले, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने ही महादेव ऐप घोटाले की जांच शुरू कराई थी और जुआखोरी पर लगाम लगाना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘महादेव ऐप के घोटाले की जांच मैंने ही मुख्यमंत्री रहते हुए खुद शुरू की थी। मैं चाहता था कि इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो और युवाओं को जुआखोरी की ओर धकेल रहे इस अपराध पर रोक लगे। छत्तीसगढ़ सरकार की इस जांच के आधार पर ही ईडी धन-शोधन का मामला बनाकर जांच कर रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि ईडी ने जांच को अपराध की बजाय राजनीतिक दबाव व बदनामी का हथियार बना लिया है। महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का ही रह गया है।’

बता दें कि महादेव एप घोटला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल (ED On Bhupesh Baghel) की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। एक ओर जहां ईडी ने अपनी चार्जशीट में भूपेश बघेल के नाम का जिक्र किया है तो दूसरी ओर अब ये कहा जा रहा है कि ईडी जल्द ही भूपेश बघेल को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!