Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : मुख्तार अंसारी ने किया ट्रिपल मर्डर : मां के साथ बेटा और बेटी को सुलाया मौत की नींद, भाई की इश्कबाजी से बौखलाया भाई बना कातिल

Chhattisgarh Crime : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के गांव के खेत में तीन नर कंकाल मिलने से शुक्रवार को बलरामपुर में सनसनी फैल गई। पुलिस की शिनाख्त में कंकाल कुसमी से 27 सितंबर को लापता हुई महिला, उसकी 16 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय पुत्र के हैं। इस बात को पुख्ता करने पुलिस ने कंकाल के डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। पुलिस इस मामले में हत्या के नजरिए से जांच शुरू कर चुकी है। इस मामले में पुलिस की जांच की सुई झारखंड के बरगढ़ के संदेही की तरफ है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए सर्वेक्षण शुरू, नए हितग्राहियों को भी अब मिलेंगे आवास

मामले का जब खुलासा हुआ तो जो बातें सामने आई वह चौंकाने अली है । दरअसल, लव अफेयर में मुख्तार अंसारी ने लापता मां-बेटी और बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मुख्तार के भाई आरिफ का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण वो घर पर पैसे नहीं भेजता था। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने तीनों की हत्या कर दी। तीनों को गांव से 80 किलोमीटर दूर ले जाकर मारा गया है। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के दहेजवार का है।

दरअसल, शुक्रवार को बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में 3 नर कंकाल मिले थे, जिसमें तीन खोपड़ी और बॉडी के अन्य पार्ट्स बरामद हुए। साड़ी, सलवार, पैंट और अन्य कपड़ों भी मिले। तीनों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (36), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर (17) और बेटा मिंटू ठाकुर (6) के रूप में हुई।

यह नर कंकाल ग्राम दहेजवार में ईंट भट्टा के पास मिले है। शुक्रवार की सुबह पारसनाथ के खेत में ग्रामीणों ने 3 लोगों का नर कंकाल देखा। यह बात आग की तरह फैल गई। पुलिस को सूचना दी गई। तीनों नर कंकाल खेत में करीब 20 मीटर के दायरे के भीतर पड़े हुए थे। एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने खेत के चारों ओर बेरिकेडिंग कर दी गई। साथ ही आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।

पुलिस ने जिले में गुम इंसान की फाइल खंगालनी शुरु की तो पता चला कि कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमी के वार्ड 1 कुम्हारपारा निवासी 35 वर्षीय महिला कौशल्या ठाकुर अपनी 17 वर्षीय बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर व 5 वर्षीय बेटे मिंटू ठाकुर के साथ 27 सितंबर से लापता है। ये तीनों 27 सितंबर को दिन में 12 बजे मार्केट गए थे, इसके बाद घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद पति ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस व परिजन तीनों की तलाश में जुटे थे। वहीं जब 15 नवंबर को दहेजवार में तीन नरकंकाल मिले तो कौशल्या के पति सूरजदेव को मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि सूरजदेव ने मंगलसूत्र, कुछ कपड़े देखकर तीनों नरकंकाल की पहचान पत्नी, बेटी व बेटे के रूप में की।

कुसमी से बलरामपुर ले गया मुख्तार अंसारी

अब तक के पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि तीनों की हत्या मुख्तार अंसारी ने की है। कौशल्या ठाकुर, मुस्कान और मिंटू ठाकुर को लेकर मुख्तार अंसारी कुसमी से बलरामपुर लेकर गया। दहेजवार में जहां कंकाल मिले हैं, उसके पास ही झोपड़ीनुमा घर है। तीनों को वहां रखा।

क्या है पूरा मामला ?

झारखंड के बरगढ़ निवासी मुख्य आरोपी मुख्तार का छोटा भाई आरिफ अंसारी कुसमी में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। अच्छे पैसे भी कमा रहा था। मुख्तार अंसारी झाड़फूंक और कबाड़ के साथ खेती-बाड़ी का भी काम करता था। आरिफ और मुस्कान के बीच प्रेम संबंध की पुष्टि कॉल डिटेल और मोबाइल चैट से हुई है। (Chhattisgarh Crime)

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी के पिता को सांप ने काट लिया था, जिससे उसके शरीर के अंग गल रहे हैं। इसके बावजूद छोटा भाई आरिफ पिता के इलाज के लिए पैसे नहीं भेजता था। इससे मुख्तार अंसारी नाराज था। इसी को लेकर मुस्कान और उसके परिवार को मारने की साजिश रची। (Chhattisgarh Crime)

Back to top button
error: Content is protected !!