Google Analytics —— Meta Pixel

नारायणपुर-दंतेवाड़ा मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सली ढेर, जानें 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर के नेंदुर और थुलथुली गांव के जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 36 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटनास्थल से भारी मात्रा में AK-47, SLR समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। IG सुंदरराज पी. के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। IG ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 2 घंटे तक रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान नक्सलियों के शव के साथ भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के 24 अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किसका कहां हुआ तबादला…?

वहीं बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसे अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बताया है। बता दें कि इस साल बस्तर में सुरक्षाबलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर संभाग में दंतेवाड़ा और नारायणपुर समेत 7 जिले शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की साय सरकार नक्सलियों के खिलाफ लगातार कड़े एक्शन ले रही है। CM विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का साफ कहना है कि नक्सली बातचीत का रास्ता निकालकर सरेंडर करें। नहीं तो सुरक्षाबलों की ओर से उनके खिलाफ अभियान और भी तेज की जाएगी। (Chhattisgarh Naxal Encounter)

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में नक्सली एक्टिव 

  • बस्तर
  • बीजापुर
  • सुकमा
  • दंतेवाड़ा
  • नारायणपुर
  • कांकेर
  • कोंडागांव
  • गरियाबंद
  • मुंगेली
  • कोरबा

छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन

  • 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
  • 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
  • 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
  • 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
  • 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
  • 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
  • 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
  • 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 25 मई को सुकमा-बीजापुर जिले में 3 नक्सली ढेर
  • 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
  • 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर (Chhattisgarh Naxal Encounter)
  • 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
  • 17 जुलाई को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 12 नक्सली ढेर
  • 29 अगस्त को नारायणपुर-कांकेर सीमा पर 3 महिला नक्सली ढेर
  • 3 सितंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा के पुरंगेल में 9 नक्सली ढेर
  • 5 सितंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 6 नक्सली ढेर
  • 23 सितंबर को नारायणपुर और महाराष्ट्र बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर
  • 4 अक्टूबर को दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर 36 नक्सली ढेर (Chhattisgarh Naxal Encounter)
Back to top button
error: Content is protected !!