छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के 24 अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए किसका कहां हुआ तबादला…?
CG Health Department Transfer: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में 24 अधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें डीन, चिकित्सा अधीक्षक, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। इसके लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके मुताबिक डॉक्टर यू. एस पैकरा को चिकित्सा शिक्षा का प्रभारी संचालक बनाया गया है। वहीं डॉक्टर पी.एम लुका को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज से राजनांदगांव ट्रांसफर किया गया है। डॉ. तृप्ती नागरिया को दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ के विकासकार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन, दंतेवाड़ा में बनेगा 100 सीटर गर्ल्स हॉस्टल
देखें ट्रांसफर लिस्ट

इससे पहले 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों और विषेशज्ञों का तबादला किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ 34 अधिकारियों के नाम शामिल थे। दो संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ समेत कई जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले गए थे। डॉक्टर एमपी महेश्वर को जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार से रायपुर का प्रभारी संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया। जारी आदेश में राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के सुदूर जिलों में पदस्थ 34 डॉक्टर और विशेषज्ञ प्रभावित हुए थे। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर बस्तर संभाग में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों (NHM संविदा) की नियुक्ति की गई है। (CG Health Department Transfer)
इन्हें दिया गया है जिम्मा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी किए गए आदेश में डॉ. मेनका खरे, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला – बस्तर में पदस्थ किया गया है। डॉ. गौरीसेट्टी श्रव्या, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – बस्तर , डॉ. पाड़ीशाला हरिश कुमार, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला – बीजापुर , डॉ. लीना पुराइन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – बीजापुर , डॉ. कृष्णा कुमार मरकाम, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह डॉ. लक्ष्मी नारायण वर्मा, नेत्ररोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर , डॉ. जयश्री साहू, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल (एस.एन.सी.यू.), जिला – नारायणपुर और डॉ. मनोज कुमार, अस्थिरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला – नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। (CG Health Department Transfer)



