छत्तीसगढ़ न्यूज : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) में उप अभियंता (सिविल) की नियुक्ति

नवा रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उप अभियंता (सिविल) के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापना का कार्यालयीन आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा यह आदेश 22 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
व्यापमं परीक्षा एवं मेरिट सूची के आधार पर चयन
उप अभियंता (सिविल) पद के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 27 अप्रैल 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। जारी मेरिट सूची के आधार पर 23 जुलाई 2025 को अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग एवं अर्हता संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
विभागीय चयन समिति की अनुशंसा
काउंसिलिंग एवं दस्तावेज परीक्षण की प्रक्रिया के बाद विभागीय चयन समिति ने पात्र अभ्यर्थियों की चयन सूची तैयार कर 22 अगस्त 2026 को नियुक्ति की अनुशंसा की।
लेवल-08 वेतनमान पर होगी नियुक्ति
चयनित अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) उप अभियंता (सिविल) के पद पर वेतन लेवल-08 (₹35,400–₹1,12,400 प्रतिमाह) में नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते भी देय होंगे।
आगामी आदेश तक अस्थाई पदस्थापना
आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को कार्यग्रहण की तिथि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त कर उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए कार्यालयों में पदस्थ किया जाएगा। नियुक्ति निर्धारित शर्तों एवं विभागीय नियमों के अधीन होगी।




