Chhattisgarh News : जेल से निकलते ही देवेंद्र यादव पर एक और एफआईआर, गंज पुलिस ने दर्ज किया

Chhattisgarh News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव रिहा हो गए हैं। शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं आज रायपुर पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा समेत 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने सड़क जाम कर सभा करने के मामले में यह FIR दर्ज की है।
यह भी पढ़े :- पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2
भारी संख्या में पहुंचे थे जेल परिसर
बता दे कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव के जमानत को लेकर सुनवाई की। जिसके बाद जमानत के दस्तावेज बलौदाबाजार विचारण कोर्ट से जेल प्रशासन को मिलने के बाद शुक्रवार शाम को रिहा किया गया। इस दौरान देवेंद्र यादव का स्वागत करने के लिए उनके समर्थक, परिजन और कांग्रेस कार्यकताओं की भारी भीड़ जेल परिसर पहुंचे हुए थे।
इस दौरान देवेंद्र यादव ने जेल के बाहर ही सभा की। वहीं समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की भी। भीड़ के चलते जेल रोड पर एक घंटे से ज्यादा जाम की स्थिति रही। इसे देखते हुए रास्ते को वन-वे कर दिया गया। वहीं आज विधायक के खिलाफ केस दर्ज होने से माहौल गरमा गया है। (Chhattisgarh News)
एक घंटे तक किया गया था जाम
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के शुक्रवार को रिहाई हुई। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ एक्ट्ठा हो गई। रोड जाम कर दी गई। तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक यही हाल रहा। जैसे ही देवेंद्र बाहर निकले इस दौरान सभी धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने धक्का मुक्की हुई। बेरीकेटिंग को भी तोड़ दिया गया। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। बाहर निकलने के बाद देवेंद्र यादव ने बीच रोड में कार में पर खड़े होकर 20 मिनट तक भाषण बाजी की। (Chhattisgarh News)
FIR में जिन नेताओं के नाम
1. देवेंद्र यादव (कांग्रेस विधायक)
2. सुबोध हरितवाल (पीसीसी महामंत्री)
3. शांतनु झा
4. आकाश शर्मा (यूथ कांग्रेस अध्यक्ष)
5. शोएब ढेबर
6. अतीक मेमन
7. फराज
8. फरदीन खोखर
9. अनवर हुसैन
10. शेख वसीम
11. नीता लोधी
12. बाबी पांडे
13. शिबली मेराज खान



