रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों पर FIR

FIR against Congress Leaders: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ गया है। दरअसल, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जश्न मनाया था, जिन पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दी है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, PCC महामंत्री सुबोध हरितवाल समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्च किया गया है।
यह भी पढ़ें:- पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2
वहीं FIR दर्ज होने पर सुबोध हरितवाल ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई से हम ना डरे थे और ना आगे डरेंगे। इस पर बीजेपी प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने कहा कि जनता को परेशान करोगे, सड़क जाम करोगे, कानून तोड़ोगे तो अपराध दर्ज होगा ही। दर्ज FIR के मुताबिक देवेंद्र यादव के जेल परिसर से बाहर आने के बाद सभी नेता 500 से 600 की संख्या में सड़क पर जमा हो गए थे। जेल गेट के ठीक सामने कई गाड़ियां खड़ी कर दी गई थी, जिससे पूरी सड़क जाम हो गई। चेतावनी देने के बावजूद किसी ने नहीं सुनी। कई यात्री बसें, आम लोग और एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। (FIR against Congress Leaders)
शुक्रवार को हुई थी रिहाई
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के शुक्रवार को रिहाई हुई। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। रोड जाम कर दी गई। तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक यही हाल रहा। जैसे ही देवेंद्र बाहर निकले इस दौरान सभी धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने धक्का मुक्की हुई। बेरीकेटिंग को भी तोड़ दिया गया। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। बाहर निकलने के बाद देवेंद्र यादव ने बीच रोड में कार में पर खड़े होकर 20 मिनट तक भाषण बाजी की। इसे देखते हुए रास्ते को वन-वे कर दिया गया। (FIR against Congress Leaders)
इन नेताओं पर FIR दर्ज
- देवेंद्र यादव (कांग्रेस विधायक)
- सुबोध हरितवाल (प्रदेश महामंत्री)
- आकाश शर्मा (यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष)
- शांतनु झा (NSUI जिला अध्यक्ष)
- अतीक मेमन (NSUI प्रदेश सचिव)
- शोएब ढेबर (कांग्रेस नेता)
- फराज (कांग्रेस कार्यकर्ता)
- फरदीन खोखर (NSUI कार्यकर्ता)
- अनवर हुसैन (कांग्रेस कार्यकर्ता)
- शेख वसीम (कांग्रेस कार्यकर्ता)
- नीता लोधी (पूर्व महापौर)
- बाबी पांडे (कांग्रेस कार्यकर्ता)
- शिबली मेराज खान (कांग्रेस कार्यकर्ता)



