Chhattisgarh News : भ्रामक समाचार से वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास – तथ्य उजागर

Chhattisgarh News : एक न्यूज पोर्टल द्वारा भ्रामक और तथ्यहीन समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। “13 करोड़ 89 लाख का शाही दफ्तर” और “झूमर” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की गई है।
यह भी पढ़े :- PM मोदी का विरोध करने में पगला गई है कांग्रेस, बन चुकी है कंफ्यूजन की दुकान: बीजेपी
वास्तव में, वर्ष 2023-24 के तृतीय अनुपूरक बजट में लोक निर्माण विभाग (PWD) की सूची में 1389 लाख रुपये अंकित होना एक लिपिकीय त्रुटि थी। इस संबंध में प्रमुख अभियंता ने 12 फरवरी 2024 को विधानसभा सत्र के दौरान पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि वास्तविक राशि केवल 13.89 लाख रुपये है।
इसके बाद, 14 फरवरी 2024 को दोपहर 12:03 बजे विधानसभा में संशोधन सूचना पढ़ी गई और राशि को आधिकारिक रूप से “13.89 लाख रुपये” में संशोधित कर दिया गया। इस संशोधन से जुड़े सभी दस्तावेज किसी भी इच्छुक व्यक्ति के अवलोकन के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा, विधानसभा की लाइब्रेरी में इस प्रक्रिया का वीडियो भी देखा जा सकता है।
स्पष्ट और प्रमाणित तथ्यों के बावजूद, 1389 लाख रुपये का भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। (Chhattisgarh News)
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि कार्यालय निर्माण से पहले आगंतुकों को गैरेज या खुले में धूप और बारिश में बैठना पड़ता था। अब सभी आगंतुकों को बेहतर सुविधाओं वाला कार्यालय उपलब्ध है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “1389 लाख” और “झूमर” जैसी गलत खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विकल्प पर वकीलों से चर्चा की जा रही है। (Chhattisgarh News)



