Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी का विरोध करने में पगला गई है कांग्रेस, बन चुकी है कंफ्यूजन की दुकान: बीजेपी

BJP on Congress: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी का विरोध करने में कांग्रेस पगला गई है और कंफ्यूजन की दुकान बन चुकी है। आज विपक्षी सांसद 124 लिखे हुए टीशर्ट पहनकर सदन में आए हैं। मैंने पूछा ये क्या है तो उन्होंने बताया कि 124 साल की महिला जो आज नहीं रही, उसका मतदाता पहचान पत्र बना हुआ है। यही तो खत्म करने के लिए SIR किया जा रहा है। चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण इसीलिए चल रहा है, ताकि फर्जी वोट खत्म हों, सही वोटर ID कार्ड बनाए जाएं और दो जगह मतदान करने वाले मतदाताओं को एक जगह का वोटर बने रहने दिया जाए।

यह भी पढ़ें:- जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव मंजूर, स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी का किया गठन 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि अब तक चुनाव आयोग की ओर से बिहार में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी किए 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरा INDI गठबंधन एक भी दावा या आपत्ति नहीं दर्ज करवा पाए हैं। यह स्पष्ट है कि उनका मकसद केवल सड़क पर हंगामा करके राजनीतिक लाभ लेना और चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थाओं को अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर बदनाम करना है। बिना किसी ठोस सबूत के दोहरी वोटिंग का आरोप लगाना और फर्जी दस्तावेज लहराना, देश को गुमराह करने और संस्थाओं पर कीचड़ उछालने की साजिश है। (BJP on Congress)

राहुल गांधी के आरोप बिलकुल बेबुनियाद: अठावले 

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस की लोकसभा और विधानसभा में लगातार हार होने का मातम मना रहे हैं और प्रलाप कर रहे हैं। उन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता ने उन्हें नकार दिया है और अब उन्हें घर बैठना चाहिए। बार-बार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करके आप उन्हें कृपया कमजोर मत कीजिए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि चुनाव आयोग ने चर्चा के लिए बुलाया था, लेकिन वो लोग नहीं गए। मुझे लगता है कि ये डर रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है। उन्हें सदन का कामकाज भी चलने देना चाहिए। राहुल गांधी के आरोप बिलकुल बेबुनियाद हैं। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि 2009 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब 18.80% वोट भाजपा को मिला, उसके बाद जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में और उनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में थी तब भाजपा का यह मत प्रतिशत बढ़कर 31.34% हो गया था। (BJP on Congress)

उनके आरोप में कोई दम: जगदम्बिका 

उन्होंने कहा कि क्या हमने उस समय भी मतदाता सूची में गड़बड़ी की थी, जो 12% से हमारा मत प्रतिशत बढ़ गया? यह वही लोग हैं, जो EVM हैक कर लिया का आरोप लगाते थे, लेकिन जब वे इसे साबित नहीं कर पाएं तो वे दूसरी तरह से अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। PM मोदी के साथ भारत की जनता है जो सब जानती है। राहुल गांधी के बयान पर कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के समय से ही व्यवस्था थी कि यदि चुनाव आयोग के खिलाफ कोई शिकायत होती है तो आप उसे 45 दिनों में चुनौती दे सकते हैं लेकिन आप 1 साल बाद इस पर आपत्ति जता रहे हैं ? आज विपक्ष दिशाविहीन है। भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने पहले ही कहा कि जो आप आरोप लगा रहे हैं, उसके सबूत दें। कल चुनाव आयोग ने सभी विपक्षी पार्टियों के 30 सांसदों को बात करने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उनके पास ना कोई सबूत है ना उनके आरोप में कोई दम है। (BJP on Congress)

उनके पास कोई सबूत नहीं: सांसद जगदम्बिका

सांसद जगदम्बिका ने कहा कि वो देश को लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। अब जब देश की जनता ने उन्हें ठुकरा दिया है तो वो अब अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना चाहते हैं। उनके पास कोई सबूत नहीं है इस बात को सब जान गए हैं। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग के कार्यों पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं और फिर वे लोकतंत्र की बात करते हैं। चुनाव आयोग ने जो किया है उस पर वे सवालिया निशान उठा रहे हैं जो बेहद बहुत दुखद है। इस देश में कानून-व्यवस्था है और अगर कानून-व्यवस्था का उल्लंघन कोई भी करेगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। संविधान का सम्मान होना चाहिए। चुनाव आयोग ने बिहार में 65 लाख फर्जी वोटर पाए हैं तो वो उसपर कार्रवाई कर रहे हैं। (BJP on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!