भारत के मून मिशन की एक और कामयाबी, अलग हुआ विक्रम लैंडर, अब लैंडिंग की यात्रा खुद करेगा तय

Chandrayaan-3 Location : भारत के मून मिशन ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है। चंद्रयान 3 से विक्रम लैंडर अलग हो गया है। अब आगे का सफर इस लैंडर को ही तय करना है। 23 अगस्त को चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने जा रहा है। पिछली गलतियों से इतना सीख लिया गया है कि इस बार सफलता की संभावना काफी ज्यादा है।

इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान 3 की अब तक की यात्रा से पूरी तरह संतुष्ट हैं। बता दें कि गुरुवार को चंद्रयान 3 से लैंडर विक्रम अलग हो गया है। अब अलग होने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल 100 km x 100 km ऑर्बिट में अलग होकर घूमने जा रहे हैं।.

यह भी पढ़े :- BIG BREAKING : सरकार ने स्कूलों में अतिथि शिक्षकों का बढ़ाया मानदेय, आदेश जारी

Chandrayaan-3 Location अभी कहां है चंद्रयान

153X163 किमी की चांद की सबसे करीब की गोलाकार कक्षा में चक्कर लगा रहा है।

इससे पहले यह चांद at 150X177 fentit की ऑर्बिट में था।

22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान 5 अगस्त की शाम चंद्रमा की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था। तब से यह चार बार अपनी ऑर्बिट बदल चुका है।

Chandrayaan-3 Location कब सतह पर उतरेगा यान

23 अगस्त को विक्रम लैंडर के चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

14 दिन तक चांद की सतह पर रहकर विक्रम और प्रज्ञान फिर अपने प्रयोग करेंगे और पानी की खोज करेंगे।

Related Articles

Back to top button